सिराथू: अलीपुर जीता में शातिर ने एटीएम बदलकर निकाले ₹40,000, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत, एसपी से भी करेगा शिकायत
फतेहपुर जिला के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने शुक्रवार थाना में शिकायत करते हुए बताया पैसे लेने अलीपुर जीता में एटीएम गया हुआ था।इसी दौरान एक शातिर आ गया और एटीएम बदलकर फौरन ₹40000 खाते से निकाल लिए। मोबाइल पर आए मैसेज के माध्यम से पता चला कि उसका एटीएम बदल गया है।वादी ने बताया कि शनिवार को एसपी से मामले की शिकायत करेगा।