नौगावां सादात: कालाडाबरा गांव में प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र में चोरी, चोर ले गए आरओ-एलसीडी समेत अन्य सामान
नौगावां सादात। थाना क्षेत्र के कालाडाबरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और परिसर में बने आंगनबाड़ी केंद्र में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आंगनबाड़ी केंद्र से आरओ, एलसीडी और कुर्सियों समेत सामान तथा विद्यालय से गैस चूल्हा और भगौना चोरी कर ले गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।