बरेली: आंवाला थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
आंवाला थाना क्षेत्र के रहने वाले 45 वर्षीय रवि के भाई ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि वह घर से बाहर जाने के बात बोलकर निकले थे। काफी समय बाद जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश करने पर पता चला कि उनका शव जंगल में पड़ा है।जिससे हड़कंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वही पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।