नौतन: मंगलपुर मुख्य मार्ग पर वाहन जांच के दौरान बाइक और शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
नौतन थाना के पुलिस ने वाहन जांच के दौरान नौतन मंगलपुर मुख्य सड़क से एक धंधेबाज को बाइक व शराब के साथ दबोचा है। पकड़ा गया धंधेबाज खैरा टोला गांव का बिरबल यादव बताया गया है। 26 दिसंबर के दोपहर 2 बजे थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उसके बाइक के डिक्की से दो पीस एटपीएम कुल चार सौ मीली ग्राम जब्त किया गया है। पुछताछ के बाद धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेजा।