नौतन: नौतन आधार में सुधार कराने आई युवती नहीं पहुंची घर मां ने थाने में दी आवेदन कांड दर्ज
नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ गांव से नौतन आधार कार्ड सुधरवाने आई अट्ठारह वर्षीय युवती रंजना कुमारी घर नहीं पहुंची है। इसको लेकर युवती की मां सोना देवी ने 26 दिसंबर के दोपहर 2 बजे थाने में आवेदन देकर कांड अंकित कराया है। पुलिस को बताया कि विगत ग्यारह दिसंबर को उनकी पुत्री आधार कार्ड सुधरवाने नौतन गई थी । लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची।