बरियारपुर: श्रीमतपुर पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 198 मामलों का हुआ निष्पादन
सदर प्रखंड अंतर्गत श्रीमतपुर पंचायत में मुखिया राबिया इमाम अध्यक्षता सहयोग शिविर का आयोजन किया गया शिविर का संचालन बीडीओ विश्वजीत कुमार तिवारी ने किया। शिविर में 209 मामले आए जिसमें 198 मामले का निष्पादन किया गया। लाभुकों के बीच जिला भू अर्जन पदाधिकारी पंकज कुमार गुप्ता एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी वसीम राजा ने स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण किया।