विदिशा नगर: दो थानों में उलझा दुर्घटना और मारपीट का मामला, जिला अस्पताल में चाकूबाजी के मामले में दो आरोपी हिरासत में
शहर में घटित दो घटनाएं आपस में जुड़ी हुई है। पूरे शहर में इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दरअसल शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात 3 बजे शराब ठेकेदार के कर्मचारियों के वाहन को अज्ञात चार पहिया ने टक्कर मार दी थी। जिसमें कुछ कर्मचारी घायल हो गए थे, उन घायल कर्मचारी को दूसरे वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।