बोध गया: वियतनाम के विदेश मंत्री गुयेन मान्ह कुओंग बोधगया पहुंचे, राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा
Bodh Gaya, Gaya | Apr 19, 2026 वियतनाम के विदेश मंत्री गुयेन मान्ह कुओंग अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बोधगया दर्शन और निरीक्षण के लिए पहुंचे। उनके साथ भारत में वियतनाम के राजदूत समेत 14 वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। यह दौरा आगामी 7 मई 2026 को प्रस्तावित वियतनाम के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के बोधगया आगमन की तैयारियों के मद्देनजर एक अग्रिम निरीक्षण के रूप में किया गया।