मुशहरी: मजदूरों के समर्थन में AIUTUC का प्रतिवाद मार्च, विजय पाल सिंह की नजरबंदी का विरोध किया
यूपी व हरियाणा में न्यूनतम मजदूरी समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे मजदूरों पर कथित पुलिसिया दमन के खिलाफ शनिवार को मुजफ्फरपुर में ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC) की स्थानीय इकाई ने प्रतिवाद मार्च निकाला। यह मार्च कंपनीबाग स्थित शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रधान डाकघर चौराहा पहुंचा, जहां सभा में