चायल: सरैया पुलिया के पास तमंचे के बल पर मोबाइल लूटने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार, बरामद हुआ हथियार व मोबाइल
सराय अकिल (कौशाम्बी)। थाना सराय अकिल पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन बरामद कर लिया है। बुधवार शाम 5:00 बजे सरैया पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी पुलिस ने भेज दिया तीनों को जेल!