कासगंज: भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर किया धरना प्रदर्शन, अधिकारियों को दिया ज्ञापन
किसानों की समस्याओं के मुद्दे को उठाते हुए भारतीय किसान यूनियन टिकैत संगठन के तमाम कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया। और एक 17 सूत्रीय ज्ञापन जिला अधिकारी कासगंज के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजकर किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की। जानकारी शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली।