झाझा: झाझा सीएचसी में एंबुलेंस परिचालन पर सख्ती, लागू हुआ नया नियम
Jhajha, Jamui | Apr 16, 2026 झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस सेवाओं में मनमानी रोकने के लिए नया नियम लागू किया गया है। गुरुवार को दोपहर 1 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नबाब ने बताया कि अब कोई चालक अपनी मर्जी से एम्बुलेंस लेकर नहीं निकल सकेगा। सभी वाहनों को सीरियल नंबर के आधार पर ही संचालन की अनुमति होगी। अस्पताल से निकलने और लौटने का समय, वाहन नंबर व कर्मियों का विवर