जयसिंहनगर: बहेरहा गांव पुरानी रंजिश में युवक की बाइक को दिन दहाड़े पेट्रोल डालकर जलाया, आरोपी फरार
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के बहेरहा गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बाइक में दिनदहाड़े आग लगा देने मामला गुरुवार की दोपहर 3 बजे लगभग प्रकाश में आया है। बताया गया है कि दीपू साकेत निवासी छिरहा होली पर अपने जीजा-दीदी के घर आया था और किराना दुकान जा रहा था। तभी आरोपी हीरालाल चौधरी ने उसे रोककर विवाद किया और बोतल में लाया पेट्रोल बाइक पर आग लगाई।