सरदारशहर: पुलिस फरार अपराधियों की संपत्ति खंगालेगी, तहसीलदार को भेजा पत्र
सरदारशहर। पुलिस ने फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की है। उनकी चल-अचल संपत्ति का पता लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र भेजा गया है। पटवारियों को संपत्तियों का रिकॉर्ड खंगालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस फरार आरोपियों की जमीन, मकान, दुकान व अन्य संपत्तियों की जानकारी जुटा रही।