रॉबर्ट्सगंज: रायपुर के सूअरसोत में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार इनामी गौ तस्कर समेत तीन अभियुक्तों की जानकारी दी एएसपी ने
एएसपी ऋषभ रुनवाल ने कहा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले विकास यादव और मेराज कुरैशी तथा चंदौली निवासी विजय प्रताप यादव उर्फ वकील यादव के रूप में हुई है। इनमें विकास यादव पर पहले से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ गो-तस्करी, गैंगस्टर एक्ट,आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में सात से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।