खलीलाबाद: कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर रेलवे ट्रैक पर तेज़ रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर रेलवे ट्रैक पर तेज़ रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से शनिवार की सायं 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सहजनवां थाने के कुशमोर गांव निवासी सत्यनारायण पुत्र बहाउ विश्वकर्मा के रूप में हुई है।कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा जहां रविवार की दोपहर 12:30 बजे शव का होगा पोस्टमार्टम।