मंझनपुर: सांसद आवास पर पहुंचकर सेवारत शिक्षकों को TET से मुक्त करने की मांग की, सांसद को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार 5 बजे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी के नेतृत्व में सांसद पुष्पेंद्र सरोज को ज्ञापन सौंपकर सेवारत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग की। वही वर्ष 2010 से पूर्व तथा 27 जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग उठाई। सांसद ने इस मुद्दे को लेकर सभी को आश्वासित किया!