इटावा: नगला जगे गाँव में लकड़ी उठाने पर मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को युवक ने मारपीट कर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Etawah, Etawah | Jun 18, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नगला जगे गाँव में बुधवार देर रात लकड़ी उठाने को लेकर पड़ोसी युवक ने मानसिक विक्षिप्त विनय पुत्र भीकम सिंह को मारपीटकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद घायल विनय के परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण करवाते हुए, आज मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर मामले की जाँच पड़ताल सुरु की हैं।