छतरपुर नगर: तलैया में मिला युवक का शव, दो दिन से था लापता; एसडीआरएफ की तलाश के बाद सुबह पानी में तैरता मिला शव।
छतरपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में परिहार क्रेशर के पास बनी तलैया में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तेजलाल भाट (35) पिता रामशरण भाट, निवासी बच्चा जेल के पास, मूल निवासी बड़ी देवी (जिला पन्ना) के रूप में हुई है।आज 05 जुलाई सुबह करीब 11:00 बजे युवक का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।