राजमहल: चोरी के एक मामले में आरोपी की सत्यापन के लिए रांची की अनुसंधान टीम पहुंची राजमहल थाना
सिमडेगा जिले में चोरी के एक मामले में आरोपी की सत्यापन के लिए अनुसंधान विभाग रांची की टीम राजमहल थाना पहुंची है। सूत्रों के अनुसार टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से राजमहल थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में छापेमारी कर आवश्यक जानकारी ली। बशजोर थाने में कांड संख्या 46/21 के तहत चोरी का मामला दर्ज है।