फैज़ाबाद: होली पर 11 दिन तक चलेंगी 151 स्पेशल बसें, 18 मार्च तक विशेष बस सेवाओं का होगा संचालन
होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए 8 मार्च से 18 मार्च तक विशेष बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा। इस दौरान राज्य सड़क परिवहन निगम ने 11 दिनों तक यात्रियों को सुगम यात्रा देने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार सुबह 11:00 बजे ARM विमल राजन ने बताया कि अयोध्या क्षेत्र से कुल 146 बसें संचालित की जाएंगी, जिसमें 119 रोडवेज और 27 अनुबंधित बसें शामिल होंगी।