तरारी: जिले के सभी थाना क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ₹1,16,500 का फाइन लगाया गया, एसपी के निर्देश पर कार्रवाई
Tarari, Bhojpur | Apr 11, 2026 भोजपुर पुलिस अधीक्षक राज के निर्देश पर भोजपुर जिला के सभी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तरारी थाना पुलिस टीम के द्वारा भी अपने क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया और सभी वाहनों को रोक-रोक कर उनकी कागजात को बारीकी से चेक किया गया है। जिस गाड़ी का कागजात सही नहीं पाया गया उस पर फाइन लगाया गया है।