आनंदपुरी: आनंदपुरी में बीट द हीट अभियान के तहत बोहरा समाज ने राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत
आनंदपुरी में भीषण गर्मी एवं तेज तापमान के बीच दाऊदी बोहरा समाज द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को “बीट द हीट” अभियान चलाया गया। दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु की प्रेरणा से गालियाकोट एवं आनंदपुरी बोहरा टीम द्वारा प्रोजेक्ट राइज के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम अबी अली भाईसाब एवं हमजा भाईसाहब के सदारत में संपन्न हुआ।