चायल: जयंतीपुर गांव में दो माह से खेत में पड़ा बिजली का तार, सिंचाई ठप; किसानों ने कर्मचारियों पर पैसे मांगने का लगाया आरोप
कौशांबी। म्योहर उपखंड के बेनीराम कटरा पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत जयंतीपुर गांव में डिग्री कॉलेज के पीछे करीब दो माह से बिजली का तार जमीन पर गिरा पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने अब तक मरम्मत नहीं कराई। शुक्रवार शाम 7 बजे मिली जानकारी!