सिमडेगा: सिमडेगा विधायक सोगडा पेठियार टोली गांव में गोरोटो एवं नव निर्मित चबूतरा आशीष कार्यक्रम में हुए शामिल
सोगडा पेठियार टोली गांव में मंगलवार को 12:00 बजे गोरोटो एवं नव निर्मित चबूतरा आशीष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा उपस्थित हुए। जहां पर पल्ली पुरोहित के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। मौके पर विधायक ने आध्यात्मिक को समाज के सभी लोगों तक पहुंचाने एवं समाज से जोड़ने की बात कही।