मानपुर: पनपथा मे परचून लोड ट्रक मे अलसुबह अज्ञात कारणो से लगी आग,फायर बिग्रेड ने आग पर पाया काबू,ट्रक सहित लोड सामान जलकर खाक
Manpur, Umaria | Jun 15, 2026 ग्राम पनपथा मे परचून लोड ट्रक मे आज अलसुबह अज्ञात कारणो से आग लग गई। आनन फानन मे मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। जहां पनपथा परिक्षेत्र कार्यालय मे खड़ी नगर परिषद मानपुर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रक सहित उसमे लोड सामान अधिकांश रूप से जलकर खाक हो गया।बताया जाता है कि ट्रक कटनी से ब्यौहारी के टिहकी जा रहा था।