महोबा: महिला अस्पताल में मनाया गया राष्ट्रीय ईएमटी दिवस, 2 उत्कृष्ट ईएमटी को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
Mahoba, Mahoba | Apr 3, 2026 महोबा जिला महिला चिकित्सालय में राष्ट्रीय ईएमटी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 108 और 102 एंबुलेंस के पायलट और एमटी भारी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 2 एमटी प्रमोद कुमार व मुकेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम संचालक ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।