बहराइच: कानूनगोपूरा इलाके के पास ब्यूटी पार्लर में अज्ञात कारणों से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
बहराइच जिले में शहर के बीचो-बीच स्थित ब्यूटी पार्लर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अत्यधिक धुआं होने के कारण स्मोक एक्सहेस्टरऔर ब्रीदिंग ऑपरेटस का इस्तेमाल करके आग पर काबू पाया।