बहराइच: खैरा मोड़ के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
बहराइच के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के खैरा मोड़ बेडनापुर में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन और पूछताछ की। फोरेंसिक टीम को भी सूचित किया गया था। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्यवाही की और अज्ञात व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जाच में जुट गई है।