बहराइच: बहराइच जिले में मदरसों में जल रही बिजली, लेकिन नहीं लगा था मीटर, अल्पसंख्यक अधिकारी के निरीक्षण में हुआ खुलासा
बहराइच जनपद में संचालित हो रहे मस्जिद व मदरसों में बिजली तो जल रही थी मगर मीटर नही लगे हुए थे। ये खुलासा तब हुआ जब अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा मदरसों का निरीक्षण किया जा रहा था। इस मामले में उन्होंने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर 796 मदरसों में मीटर लगाए जाने की बात कही है। यह जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने दी है।