बहराइच: बहराइच जिले में गड़बड़ी पर लोकपाल मनरेगा ने मांगा स्पष्टीकरण, बीडीओ ने की अभद्रता
बहराइच जिले में मनरेगा कार्यों में भष्ट्राचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार द्वारा नियुक्त लोकपाल मनरेगा उमेश तिवारी ने बीडीओ पर फोन पर अपशब्द कहने का गंभीर आरोप लगाया है। बीडीओ से उनको व उनके परिवार को जानमाल की धमकी होने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियोंं को शिकायती पत्र भेजा है। साथ ही डीएम व एसपी से पत्राचार कर विधिक कार्रवाई की मांग की है।