गारू: जनजातीय सुरक्षा मंच महुआडार ने मंगलवार दोपहर 3 बजे सांसद कालीचरण सिंह को मांग पत्र सौंपा
Garu, Latehar | Jul 28, 2026 जनजातीय सुरक्षा मंच महुआडार ने मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे सांसद कालीचरण सिंह को मांग पत्र सांसद प्रतिनिधि के हाथों में सौंपा है। मांग पत्र ज्ञापन के माध्यम से जनजाति सुरक्षा मंच महुआडार ने लोहरा लोहार बड़ाईक एवं चिक बड़ाईक जनजाति समुदाय को जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग किया है।