कायमगंज: गांव करीमनगर के पास किसान की जेब कटी, ₹40,000 की चोरी, आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी
कम्पिल के कुंवरपुर खास निवासी शिवशंकर कायमगंज स्थित पीएनबी बैंक में ₹40000 जमा करने टेंपो में बैठकर जा रहे थे। रास्ते में गांव करीमनगर के पास पहुंचने पर शिवशंकर को अपनी पेंट की जेब से ₹40000 गायब होने का पता चला।उन्होंने तुरंत संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तभी वह शिवशंकर को धक्का देकर चलती टैक्सी से कूद लकर भाग गया।डायल 112 पुलिस को सूचना दी।