चास: बारी कॉपरेटिव में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का बोकारो विधायक ने किया उद्घाटन
Chas, Bokaro | Feb 14, 2024 बुधवार को बोकारो के बारी कॉपरेटिव शिव मंदिर के पास प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का उद्घाटन बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने किया। इस मौके पर बोकारो विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना बन रही स्वस्थ भारत की संजीवनी!इन केंद्रों से दवाई खरीदने पर आमजन को 50% से 90% तक की बचत होगी।इस मौके पर भाजपा के कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।