बांदा: गुरेह गांव के शाहदी का पुरवा निवासी परिवार ने बेटे की मृत्यु के संबंध में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई
Banda, Banda | Nov 19, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरेह गांव के शाहदी का पुरवा निवासी एक परिवार दिन बुधवार को बांदा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा है। जहां पर इन्होंने विगत दिनों मारपीट में घायल इनके बेटे की मृत्यु हो जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय के गुहार लगाई है।