खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के मानपुरा गाँव में पुनर्वास मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन
मानपुरा गाँव के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग पुनर्वास मुआवजे की मांग को लेकर राजीव गांधी सेवा केंद्र के सामने इकट्ठे होकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि मानपुरा गाँव परवन बृहद सिंचाई परियोजना के अंतर्गत डूब क्षेत्र में आता है गांव का सर्वे 2013 में हुआ था लेकिन मकान का मुआवजा 2025 में मिला जो की उचित नही है ।