बेनीपट्टी: लोहा चौक के पास संदेहास्पद स्थिति में हाथ बंधा हुआ एक यूवक का शव बगीचे से हुआ बरामद, जताई जा रही हत्या की आशंका, सड़क जाम
बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना के लोहा चौक के पास गुरुवार को संदेहास्पद स्थिति में हांथ बंधा हुआ एक युवक का शव आम के बगीचे से हुआ बरामद हुआ है. आस-पास के लोगों ने लोहा कुशमौल पथ में लोहा उच्च विद्यालय के पीछे एक बगीचे में पेड़ के पास पड़ा हुआ देखा तो घटना की सूचना अरेर थाना पुलिस को दी। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध भी व्यक्त किये।