छतरपुर पुलिस के द्वारा बसों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए महिला सहित पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। इस मामले को लेकर एसपी अगम जैन ने यातायात थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आज 28 अप्रैल दोपहर 1:30 बजे जानकारी दी है।