मनोहरथाना: खाता खेड़ी में योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण विकास रथ पहुंचा
ग्राम पंचायत खाता खेड़ी में राज्य सरकार द्वारा चल रही जल कल्याणकारी योजनाओं के प्रसार प्रसार एवं आमजन को योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु ग्रामीण विकास रथ पहुंचा। जहां पर रथ का पूर्व सरपंच एवं भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी लेखराज सुमन द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया। रथ के साथ मौजूद भाजपा के सदस्य व जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया ।