ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में समाजवादी पार्टी ने जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई, अखिलेश यादव के हाउस अरेस्ट पर जताया रोष
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कंसापुर ज्ञानपुर में आज लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जयप्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने से रोके जाने और हाउस अरेस्ट किए जाने पर कड़ी निंदा की।