ज्ञानपुर: भदोही जिले के ज्ञानपुर में नवरात्रि की धूम, मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब
भदोही जिले के ज्ञानपुर में नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नगर के विभिन्न स्थलों पर सजाए गए पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।हरिहर नाथ मंदिर, दूधनाथ मंदिर, मुखर्जी पार्क, बालीपुर, पुरानी बाजार सहित दर्जन भर स्थलों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इन स्थलों को आकर्षक झालर और लाइटों से सजाया गया है।