ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छ्तमी में गैंगस्टर का ढाबा कुर्क, देह व्यापार के मामले में हुई बड़ी कार्रवाई
भदोही पुलिस और प्रशासन ने गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के छटनी में स्थित गैंगस्टर एक्ट के आरोपी राकेश बाजपेई के 75 लाख के ढाबे को जप्त कर लिया है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। माना जा रहा है कि यह ढाबा देह व्यापार से अर्जित धन से बनाया गया था और राकेश बाजपेई इस ढाबे की आड़ में अनैतिक कार्य करता था।