रायबरेली: रायबरेली जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर दिया बयान, 109 परीक्षा केन्द्रों में होंगी परीक्षाएं
17 फरवरी सोमवार दोपहर 2 रायबरेली एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार के द्वारा परीक्षा की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी गई है। आगामी 24 फरवरी से आयोजित होने वाली यूपी बोर्ड की हाई स्कूल, इंटर की परीक्षाएं में 109 परीक्षा केंद्र तथा 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट व सात जनरल मजिस्ट्रेट के साथ सीसीटीवी की निगरानी में 3820 शिक्षक छात्रों की निगरानी करेंगे।