बहरोड़: बहरोड में कोर्ट के आदेश पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज, बेटी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Behror, Alwar | May 17, 2026 बहरोड़ पुलिस थाना अंतर्गत एक पीडिता महिला ने कोर्ट के माध्यम से दो लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म एवं बेटी को जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। मामले को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी बेटी के साथ किराये के कमरे में रह रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।