जौनसार-बावर और विकासनगर क्षेत्र के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। देहरादून से लांघारोड़–सहसपुर तक संचालित ई-बस सेवा को कालसी तक विस्तार देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी देहरादून ने उत्तराखंड परिवहन निगम को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर देहरादून से कालसी तक सीधी ई-बस सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
#Dehradun #Vikasnagar #Kalsi #UttarakhandNews #BreakingNews