सांची विकासखंड की ग्राम पंचायत अंबाडी अंतर्गत आने वाले ग्राम सत्ती में शनिवार सुबह 11:00 से संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए, जिसमें 40 आवेदन प्राप्त हुए 30 आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया।