सिंगरौली: बैढन बाज़ार में सिंगल यूज प्लास्टिक भंडारण करने वालो पर हुई कार्यवाही, जब्ती के साथ 5000 जुर्माना भी वसूला गया
आयुक्त नगर पालिक निगम सिंगरौली के आदेशानुसार केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड के सहयोग से वैढन बाजार में सिंगल यूज प्लास्टिक भंडारण करने और थोक विक्रेताओ से जब्ती के साथ जुर्माने की कार्यवाही की गई,इस दौरान कुल 25 किलो प्लास्टिक के साथ 5000 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।अभियान के दौरान मुख्य बाजार के बिरसा मुंडा चौपाटी,अंबेडकर चौक,बस स्टैंड और फल मंडी में टीम ने भ्रमण किया और सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध की जागरूकता एवं विकल्पों के प्रयोग हेतु समझाइश दी गई।