मंडला: कलेक्टर के मार्गदर्शन में आयुष विभाग करा रहा अभ्यास, महिष्मति घाट पर अधिकारी कर रहे योग
Mandla, Mandla | Jun 18, 2026 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियां जिले में तेज हो गई हैं। महिष्मति घाट में गुरुवार को 7 बजे आयुष विभाग कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के मार्गदर्शन में जिलेभर में योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। सभी आयुष आरोग्य मंदिरों में ऑनलाइन योग प्रोटोकॉल का नियमित प्रशिक्षण चल रहा है।