बलरामपुर जनपद में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में ऐसे मतदाताओं की पहचान की गई है, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों अथवा अन्य जिलों की मतदाता सूचियों में दर्ज पाए गए हैं।