हज़ारीबाग: धान खरीद में गड़बड़ी से भड़के किसान, हजारीबाग में किया प्रदर्शन
हजारीबाग के ईचाक प्रखंड के सैकड़ों किसानों ने समाहरणालय पहुंचकर धान खरीद में अनियमितता का आरोप लगाया। किसानों का कहना है कि सीधे खरीद के बजाय बिचौलियों के जरिए लक्ष्य पूरा किया गया, जिससे उन्हें कम दाम पर धान बेचना पड़ा। कई किसानों का धान समय सीमा खत्म होने से घर में ही रह गया। प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है।